बीते 17 अक्टूबर को इकौना सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में कंजड़वा पीड़ित परिवार से मिलने श्रावस्ती के प्रभारी सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ पहुँचे। वहीं इस दौरान परिवार ने उन्हें अपना शिकायती पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की, वहीं प्रभारी सीएमओ ने कहा की कुछ लापरवाही तो की है, मामला जांच का विषय है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।