बहराइच: भग्गापुरवा के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जाच में जुटी
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भग्गापुरवा निवासी युवक की बहराइच अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।