बंडा: ग्राम बरा के पास ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मारी , बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो
Banda, Sagar | Jun 14, 2026 ग्राम बरा के पास ट्रैक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी जिससे बाईक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ईरजान खा अपने भाई इरफान खान के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोटर साईकिल से बरा जा रहा था। बरा के पास खेत में जुताई करने वाला पंजा लगाए टैक्टर जा मोटर साईकिल के आगे जा रहा था अचानक ट्रैक्टर चालक ने बिना इशारा किए ट्रैक्टर मोड़ दिया और मोटर साईकिल को टक्कर मार दी।