बाह: फरैरा चौराहा पर बंदरों के उत्पात से छात्रा छत से गिरी, गंभीर हालत में आगरा किया गया रेफर
बाह: फरैरा चौराहा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बंदरों के उत्पात से कक्षा 9 की छात्रा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा नव्या (13) पुत्री इंद्रपाल, निवासी सहाबराय का पुरा, फरैरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। बंदरों के झुंड के घुसने से मची अफरा-तफरी में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। छात्रा के सिर व आंख के पास गंभीर चोट आई