खागा: बरैची मोड़ के पास शीशम के पेड़ से टकराई बाइक, बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
Khaga, Fatehpur | Jun 28, 2026 फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विजयीपुर से अपने गांव बहियापुर लौट रहे बाइक सवार दो भाई बारिश के दौरान सड़क पर गिरे शीशम के पेड़ से टकरा गए। हादसे में बाइक चला रहे बड़े भाई सुरेंद्र निर्मल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छोटा भाई छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पह