कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में जनपदभर में मिशन शक्ति फेज 5.0, साइबर जागरूकता अभियान और नए आपराधिक कानूनों (BNS/BNSS/LSA) पर आधारित व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो स्क्वाड ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया है।