ब्यावरा: शिव धाम कॉलोनी में घर में ब्लास्ट, बुजुर्ग दंपत्ति झुलसे, एक की मौत
Biaora, Rajgarh | Apr 24, 2026 ब्यावरा की शिव धाम कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 5 करीब एक घर में अचानक ब्लास्ट हो गया। घर में आग लगने के कारण बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा ले जाया गया। जहां से बुजुर्ग सुरेश सिंह भल्ला को गंभीर हालत में रेफर किया गया जिनकी रास्ते में मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी-पत्नी पदमा का अस्पताल में उपचार जारी है।