चतरा: भोजिया गांव के बड़का आहार में डूबने से मां-बेटी समेत तीन की मौत, गांव में पसरा मातम
Chatra, Chatra | Apr 19, 2026 चतरा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजिया गांव स्थित बड़का आहार में डूबने से मां बेटी सहित तीन की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृत खीरू यादव की पत्नी परवा देवी,बेटी गीता कुमारी और मालती कुमारी शामिल है। रविवार के 5:00 बजे बताया गया कि मां अपनी दोनों बेटियों के साथ कपड़ा धोने तालाब पर गई थी।इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई।