नानपारा: रुपईडीहा भारत-नेपाल सीमा पर बदलती व्यवस्थाओं से व्यापार प्रभावित, व्यापार मंडल ने गृहमंत्री को भेजा पत्र
रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर हाल के दिनों में लागू की जा रही नई व्यवस्थाओं और नियमों को लेकर सीमावर्ती व्यापारियों में चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, रूपईडीहा की ओर से भारत सरकार के गृहमंत्री को पत्र भेजकर सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार कर जनहित के मुद्दे पर मांग की है