चाईबासा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मंझारी के बड़ा लगड़ा के बुटका गांव निवासी युवक को हुई 25 साल कैद की सजा
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मंझारी के बड़ा लगड़ा के बुटका गांव निवासी युवक सुखलाल बिरुवा को 25 साल कैद और 20 हजार रुपए जुर्माना की सजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ओम प्रकाश के न्यायालय से सुनाई गई है । घटना में 23 अगस्त 20 को सुखलाल बिरुवा ने अपने घर में काम करने वाली 13 वर्षीय बालिका को जान मारने का भय दिखा कर दुष्कर्म किया ।27 अगस्त 20 को ग्रामीणों की बैठक में सुखलाल बिरुवा ने अपनी अपराध स्वीकार किया था । इसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई ।