पोरसा: भैरव बाबा जयंती पर नागाजी मंदिर में हुई खप्पर आरती
Porsa, Morena | Jun 25, 2026 भैरव बाबा जयंती पर नागाजी मंदिर में हुई खप्पर आरती पोरसा। श्री नागाजी मंदिर परिसर में भैरव बाबा की जन्म जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष खप्पर आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पुजारी रामदास श्रोत्रिय महाराज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई। आरती के दौरान मंदिर परिसर "जय भैरव