बदायूं: सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए वाहनों का रहेगा डायवर्जन
Budaun, Budaun | Jun 13, 2026 बदायूं में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के पहुंचने के दृष्टिगत रविवार शाम 8 बजे से सोमवार की शाम 8 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।रूट डायवर्जन के दौरान बदायूं से हाथरस, अलीगढ़ मथुरा एवं राजस्थान की ओर जाने वाले हल्के/भारी वाहन,ट्रक,ट्रॉला, डीसीएम आदि वाहन उझानी बाईपास से मुजरिया होकर गतंव्य को जायेगे।