कांडी: कांडी में कचरे की चिंगारी से घर जलकर राख, मची तबाही
Kandi, Garhwa | Apr 24, 2026 कांडी के बलियारी पंचायत में शुक्रवार दोपहर कचरा जलाने से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। गुलाबचंद साहू द्वारा लगाई गई आग तेज हवा के कारण उनके भाई मोती साहू के घर तक पहुंच गई और पूरा घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन अनाज, कपड़े, बर्तन और नकदी समेत लाखों की संपत्ति जल गई। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे है और प्रशासन से मुआव