इटावा: बढ़पुरा इलाके के ग्राम अबारी में प्रधान पति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एसएसपी ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Aug 18, 2024 बढ़पुरा के ग्राम अबारी गांव में प्रधान पति मनोहर भदौरिया की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौत के मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इस सम्बंध कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी जब तक हर पहलू की जांच स्पष्ट नहीं हो जाती। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी