डोभी: गया मोड़ डोभी में दो माह से हाई मास्क लाइट खराब, बाजारवासियों में नाराज़गी
Dobhi, Gaya | Apr 11, 2026 नवगठित नगर पंचायत डोभी के गया मोड़ पर लगी हाई मास्क लाइट करीब दो माह से खराब पड़ी है, जिससे स्थानीय बाजारवासियों, उपभोक्ताओं और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यह मोड़ काफी व्यस्त रहता है और यहां से अन्य राज्यों के लिए बसें दिन-रात रुकती हैं। ऐसे में अंधेरे के कारण यात्रियों और दुकानदारों को असुविधा के साथ-साथ सुरक्षा