लालगंज: लालगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे में अपहृत महिला बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
लालगंज थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर अपहृता महिला को सकुशल बरामद कर लिया, जबकि नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में सादुल्लापुर गांव निवासी सविता देवी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था, जिसमें उनकी भाभी पूनम देवी के बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। आवेदन मिलते ही पुलिस ने