बुरहानपुर में राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में बड़े उत्साह और देशभक्ति माहौल के साथ आयोजित हुआ। जिलेवासियों ने राष्ट्रगीत के गौरवशाली इतिहास को याद किया और देश की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ।