टिकारी स्थित MIS की छात्राओं ने सिटी पब्लिक स्कूल गया में आयोजित अंतर स्कूल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक सुधीर कुमार ने नृत्य शिक्षक अमिशा कुमारी सहित प्रतिभागी छात्रा साक्षी कुमारी, अराध्या कुमारी, प्रज्ञा कुमारी आदि को बधाई दी है। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर हर्षित है और इसे टिकारी का गौरव बताया है।