धमतरी: भीषण गर्मी से राहत देने के लिए सड़क के बीचों-बीच लगाया गया फव्वारा
इस भीषण गर्मी में इंसान से लेकर पशु पक्षी भी काफी परेशान है। सभी को इस भीषण गर्मी में शीतलता की काफी जरूरत होती है। वही इस भीषण गर्मी की ठंडकता देने धमतरी के समाजसेवी लोगों ने शानदार इंतेजाम किये है। शहर के रिसाई पारा में सड़क के बीचों बीच पानी का फव्वारा लगाया गया है। जो लोगों को शीतलता प्रदान कर रही है। इस पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है।