खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे लवकुशनगर में मिठाई की दुकानों और दूध डेयरियों का निरीक्षण किया और नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान, पुराने थाने के सामने स्थित बलवान यादव की डेयरी से घी का सैंपल लिया गया। इसके अलावा, पुराना बस स्टैंड के पास गुरुकृपा रेस्टोरेंट एवम स्वीट शॉप से पेड़ा मिठाई का और कृष्ण स्वीट हाउस से मलाई बर्फी का सैंपल लिया गया।