पन्ना: पन्ना प्राणनाथ बस स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में भीषण आग, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार
Panna, Panna | Apr 15, 2026 पन्ना के हृदय स्थल प्राणनाथ बस स्टैंड के पास आज शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेनी सागर रोड पर एक विद्युत ट्रांसफार्मर भीषण आग का गोला बन गया। जोरदार धमाके और उठती लपटों से व्यस्त बाजार में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि समय रहते बिजली काट दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने बिजली विभाग के रखरखाव की पोल खोल दी है।