शाहजहांपुर। शहर में आवारा बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मोहल्ला बंगश इशशन खां में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति अपनी छत पर किसी काम से चढ़े थे, तभी बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया, जिसके बाद उनका उपचार कराया जा रहा है।