ऊंचाहार: कजियाना गाँव में शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया सातवीं मोहर्रम का जुलूस
ऊँचाहार -तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कजियाना में सातवीं मोहर्रम का जुलूस पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक तरीके से निकाला गया।इस दौरान जुलूस में भारी भीड़ शामिल हुई जुलूस की शुरुआत गाँव के इमामबाड़ा से की गई,इस दौरान जगह-जगह इमाम हुसैन के चाहने वालों ने लंगर का आयोजन किया, वही समाजसेवी व प्रवक्ता नफीस इदरीसी के आवास पर आयोजित लंगर में लोग पहुंचे।