रसूलाबाद: भारामऊ मोड़ के समीप एक वाहन की टक्कर से ऑटो सवार दो लोग घायल, सीएचसी में उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया
रसूलाबाद क्षेत्र के गुरबई निवासी उदय पुत्र विजयपाल व गया प्रसाद पुत्र मूलचंद ऑटो में बैठ कर अपने घर जा रहे थे भारा मऊ मोड़ के समीप एक वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसमे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए उपचार के लिए परिजन आनन फानन मे उन्हें सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉ ब्रजेश ने उपचार के बाद उदय की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया