मुरौल के कोरिगमा वर्मा चौक पर सकरा पुलिस ने छापेमारी कर ढाई सौ ग्राम गांजा के साथ शिवचंद्र दास को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी की थी। तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।