पहाड़ी के चिल्ला माफी गांव में तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग कर ग्रामीण शारदा प्रसाद आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय पहुंचा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि तालाब की जमीन में अवैध कब्जा होने से उनके आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। तहसीलदार द्वारा कब्जेदारों के खिलाफ धारा 67 की कार्रवाई भी की गई थी, पर उसे निरस्त कर दिया गया।