शहर में शनिवार दोपहर लगभग 1 बजे से विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा निकालकर संगठन की ताकत का प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 1 बजे गोहलपुर क्षेत्र से शौर्य यात्रा की शुरुआत हुई, जो मछली मार्केट, मिलोनीगंज कोतवाली सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गोहलपुर स्थित लेमा गार्डन में समाप्त होगी।