बालोद: बकरीद की छुट्टी बदली: अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, शांति समिति ने सौहार्द बनाए रखने की की अपील
Balod, Balod | May 27, 2026 राज्य शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब संशोधित आदेश के बाद 28 मई गुरुवार को रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चांद दिखने और धार्मिक कैलेंडर के आधार पर पर्व की संभावित तारीख बदलने के कारण अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है।