अररिया विधानसभा क्षेत्र के झावा पलासी कर्बला मैदान में शनिवार को दोपहर 12 बजे के करीब एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने एक भव्य चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और ओवैसी के संबोधन को सुनने के लिए मैदान खचाखच भरा रहा।