फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, सर्विसिंग के दौरान कार बनी आग का गोला, 100 मीटर दूर था पेट्रोल पंप
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में एक सर्विस सेंटर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सर्विसिंग के दौरान अचानक एक कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया।