सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हुई। प्रियंका यादव की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। आधार यादव घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और थानाध्यक्ष कमल भाटी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विवादित भूमि सरकारी है. उच्च न्यायालय में मामला चल रहा।