अनूपपुर: बिना स्वीकृति धड़ल्ले से मुरूम खनन!
धुरवासिन में दो पोकलेन से उत्खनन, टीपी व्यवस्था पर उठे सवाल
अनूपपुर के ग्राम धुरवासिन में दो पोकलेन मशीनों से बड़े पैमाने पर मुरूम उत्खनन की जानकारी सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में कोई स्वीकृत मुरूम खदान नहीं होने के बावजूद सड़क निर्माण कार्य के लिए मुरूम निकाली और परिवहन की जा रही है। टीपी के नाम पर क्रेशर की पर्चियां उपयोग किए जाने की भी बात कही जा रही है।