मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह के आदेशानुसार 17 जनवरी तक प्री-नर्सरी से कक्षा 9 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।