प्रतापपुर: घाट पेंडारी में तेज रफ्तार टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग हुए घायल
घाट पेंडारी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टैंकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और ढलान में जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया।