भोगांव: भोगांव निवासी पूजा मिश्रा का PCS में चयन, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत
पूजा मिश्रा का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में वर्क ऑफिसर (जिला पंचायत) के पद पर चयन हुआ है। वह सिविल लाइन्स स्थित सुप्रेम सदन, भोगांव रोड की निवासी हैं। वहीं घर पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।