बीना: सिविल अस्पताल से रेफर के दौरान रास्ते में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Bina, Sagar | Jun 27, 2026 40 वर्षीय रामबाबू पिता सरवन कुशवाहा निवासी ग्राम बरदौरा जिन्हें बीमारी के चलते शुक्रवार की रात में परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन गंभीर हालत की चलते उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। तभी रेफर के दौरान देर रात एंबुलेंस में मौत हो गई। मृतक को वापस सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है।