गिरियक: आदमपुर गांव से गाजे बाजे के साथ 401 श्रद्धालू महिलाओं द्वारा निकाली गयी कलश शोभा यात्रा
Giriak, Nalanda | Jul 20, 2024 गिरियक प्रखंड के आदमपुर गांव से गाजे बाजे के साथ 401 श्रद्धालू महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. यह सभी महिलाएं जय माता दी के जयकारे लगाते हुए विष्णुधाम मंदिर गिरियक पहुंची जहां से कलशों में जल भरकर आदमपुर गांव पहुंचकर मंदिर में कलशों को रखी जिसके बाद पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन का शुभांरभ किया गया.