गिरियक: पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती जख्मी एक किशोर एवं एक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
Giriak, Nalanda | Jul 15, 2024 पावापुरी स्थित विम्स में भर्ती जख्मी एक किशोर एवं एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतकों में लालजी चौधरी की 55 वर्षीया पत्नी लखपति देवी एवं मोहम्म्द शागिर के चौदह वर्षीय पुत्र दानिश आलम शामिल है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.