गिरियक: पावापुरी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में 19 सदस्यीय शांति समन्वय समिति का किया गया गठन
Giriak, Nalanda | Jul 17, 2024 पावापुरी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में 19 सदस्यीय शांति समन्वय समिति का गठन किया गया है. बताते चलें कि नालदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की सकारात्मक पहल पर इस शांति समन्वय समिति का गठन किया गया है. पिछले दो माह के दौरान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में कई अशोभनीय एवं अप्रिय घटनाएं हुई है जिसे देखते हुए इस समिति का गठन किया गया है.