सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कार्रवाई की। कोनमेंजरा के समीप खनन निरीक्षक की टीम ने छापेमारी कर बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। जब्त ट्रैक्टर को ठेठईटांगर थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी