बालाघाट: वारासिवनी में सबसे अधिक और खैरलांजी तहसील में सबसे कम वर्षा रिकार्ड, सामान्य से काफी कम बारिश
जिले में 01 जून से 01 जुलाई 2026 तक 87 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 163 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1447 मिलीमीटर है और इस अवधि तक लगभग 231 मिलीमीटर वर्षा होना अपेक्षित था। इस प्रकार इस वर्ष अब तक सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार, 01 जुलाई की सुबह 8 बजे