चूरू: मर्चेन्ट नेवी अधिकारी बनकर दूधवाखारा क्षेत्र के व्यक्ति से ठगी, पुलिस ने ₹57,835 वापस दिलवाए
Churu, Churu | Sep 5, 2025 चूरू के दुधवाखारा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बड़ी राहत दिलाई है। दुधवाखारा थाना क्षेत्र के 23 वर्षीय युवक से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को मर्चेंट नेवी का अधिकारी बताकर ऑनलाइन ठगी की वारदात की थी, जिसमें दूधवाखारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़ित व्यक्ति को 57835 रुपए की राशि रिफंड करवाई है।