बागपत: PWD गेस्ट हाउस बागपत स्थित हाइवे पर गन्ने का जूस पीने को लेकर रस विक्रेता और दो बाइकों पर सवार दंपतियों में हुई मारपीट
बुधवार की दोपहर करीब साढे 12 बजे PWD गेस्ट हाउस के पास हाइवे पर गन्ने का जूस पीने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि रस विक्रेता और दो बाइकों पर सवार दो दंपतियों के बीच मारपीट हो गई। घटना के दौरान दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौच भी हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।