झांसी: झांसी मेडिकल कॉलेज की OT में आग लगी, ऑपरेशन शुरू होने से चंद मिनट पहले उठी चिंगारी, 12 मेजर ऑपरेशन टले
Jhansi, Jhansi | Mar 6, 2025 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से आग लग गई। यहां की मुख्य ओटी (ऑपरेशन थियेटर) के ऑर्थो ब्लॉक में शार्ट सर्किट से बिजली का पैनल जल गया। इसके चलते आर्थों (हड्डी) की दोनों ओटी 3 दिन से बंद पड़ी हैं। इससे 12 बड़े ऑपरेशन टालने पड़े। जबकि, जरूरी ऑपरेशन इमरजेंसी और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक की ओटी में किए गए।