असरगंज: असरगंज प्रखंड में नवरात्र की शुरुआत, विभिन्न मंदिरों में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना प्रारंभ
नवरात्रा की शुरुआत होते ही असरगंज प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह 10 am से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में जुटने लगी। भक्तों ने माता रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और पूरे विधि-विधान से कलश स्थापित किया।