डिबाई: राजघाट के दुर्गा देवी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी का नहीं लगा सुराग, तलाश में जुटे गोताखोर
राजघाट स्थित दुर्गा देवी गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबी किशोरी का गुरुवार की दोपहर तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर किशोरी की तलाश में जुटे हैं। बुधवार को गंगा स्नान के दौरान दो किशोरी गंगा में डूब गई थी। जबकि एक को सकुशल बचा लिया और दूसरी किशोरी की तलाश जारी है।