पूर्णागिरि: प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेवा निवृत) भ्रमण के दौरान पहुंचे बनबसा, सीमा क्षेत्र में सैनिकों से की मुलाकात
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) रविवार को जनपद चंपावत के बनबसा भ्रमण पर पंहुचे। यहाँ उन्होंने भारत-नेपाल सीमा स्थित एसएसबी तथा भारतीय सेना के वीर सैनिकों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने 26 राजपूत पल्टन बनबसा में सेना के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सेना के जवानों से मुलाकात कर सेना में की गई सेवा के अपने अनुभव साझा किए।