बीसलपुर: कुर्रेया गांव के पास दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच फंसी बाइक, तीन लोग घायल
बिलसंडा थाना क्षेत्र में आज शाम शुक्रवार के दिन एक सड़क दुर्घटना में मां और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुर्रेया के पास दो ट्रैक्टर ट्रालियों के बीच एक बाइक के फंसने से हुआ। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर हालत में तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।