बहराइच: आसाम चौराहा इलाके के पास तीन मालवाहक वाहनों की भीषण टक्कर, वाहन जलकर हुए राख, दो की जलकर हुई मौत
बहराइच के बाईपास रोड पर 3 मालवाहक वाहनों - ट्रेलर, DCM और पिकअप - में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे ट्रेलर और DCM में आग लग गई। इस हादसे में ट्रेलर और DCM चालकों की मौके पर जलकर मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान प्रयागराज निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पिकअप चालक घायल है। दरगाह पुलिस ने बताया कि जाच जारी है।