सिकंदरा: मोहर्रम से पहले सिकंदरा थाने में पीस कमेटी की बैठक, जुलूस मार्ग का निरीक्षण और ताजिया की ऊंचाई 9 फीट निर्धारित
मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को करीब 12 बजे सिकंदरा थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम प्रदुमन कुमार और थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने की, जिसमें ताजिया कमेटी और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम ने ताजिया की अधिकतम ऊंचाई 9 फीट रखने के निर्देश दिए। साथ ही जुलूस मार्ग